कटिहार, अगस्त 19 -- Katihar News: बारसोई। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मंगलवार को बारसोई थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था, महिला बैरक निर्माण, सूखा नशा की तस्करी,नए बैच के पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग आदि की जानकारी ली।

निरीक्षण का उद्देश्य इसके बाद एसपी ने कचना समेत अनुमंडल क्षेत्र के करीब आधा दर्जन थानों का भी निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और कानून के दायरे में यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

जनता से अपील उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग...