Katihar News: एसडीपीओ ने किया थाने का निरीक्षण
कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कदवा, एक संवाददाता बारसोई एसडीपीओ ने कदवा थाना पहुंचकर थाना का औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में लंबित कई कांडों की समीक्षा सहित थाना परिसर में बने तालाब , पेड़ पौधे, साफ सफाई का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार को छठ घाट की साफ सफाई, पेड़ पौधे जंगल आदि की साफ सफाई सहित अन्य कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण लगभग डेढ़ घंटे तक चला। निरीक्षण के उपरांत एसडीपीओ ने निरीक्षण पर संतोष प्रकट किया। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और भाईचारगी के माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना अध्यक्ष को साधुवाद दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.