Katihar News: एसआईआर के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का कटिहार में जोरदार प्रदर्शन
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार, निज संवाददाताद्। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठ रहे सवालों, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में गुरुवार को कटिहार में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन तथा सीपीआई जिला सचिव विनोदानंद शाह ने किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक योग्य मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसआईआर से जुड़े विवादित मामलों की पारदर्शी जांच, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की मांग की। प्रदर्शन नगर निगम क्षेत्र से शुरू होकर शहीद चौक तक पहुंचा। शहीद चौक पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.