कटिहार, जुलाई 10 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित खैरा मोड़ से खैरा पंचायत के पानी टंकी चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर और बदहाल हो गई है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता पर एफआईआर की मांगसड़क की महत्वपूर्णता यह सड़क क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसके माध्यम से खैरा पंचायत के ग्रामीणों समेत प्रतिदिन हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। साथ ही यह मार्ग एनएच 31 को एसएच 77 नरैहिया से जोड़ता है। जिसके कारण इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। बावजूद इसके सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हु...