Katihar News: एनएच-31 पर सात किमी में बने करीब तीन सौ गड्ढे, हादसे का खतरा बढ़ा
कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर कुरसेला ओवरब्रिज से कुरसेला चौक तक करीब सात किलोमीटर सड़क की हालत बदहाल हो गई है। इस दूरी में छोटे-बड़े करीब तीन सौ गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों में वाहन का पहिया गिरने से पार्ट-पुर्जे टूटने का डर बना रहता है। सबसे अधिक गड्ढे कोसी पुल के समीप कबीर मठ के आसपास बने हैं।
सड़क की स्थिति यहां सड़क की सतह कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। तेज गति से आने वाली वाहनों के सामने अचानक गड्ढा आने पर चालक को वाहन संभालने में परेशानी होती है। खासकर बाइक और ऑटो-टोटो चालकों के लिए स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण बनी हुई है। अचानक गड्ढे में पहिया जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय चालकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.