कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: कोढ़ा। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पावर हाउस के समीप पेट्रोल टैंकर और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक, उपचालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल पूर्णिया के हरदा निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात्रि ट्रैक्टर पर सवार होकर तीन लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से जा रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस के समीप सामने से आ रहे पेट्रोल टैंकर से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। घटना में ट्रैक्टर सवार तीनों लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ल...