कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। खेती में कम जमीन से अधिक उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कटिहार में कृषि नवाचार की नई पहल की जा रही है। अब जिले के किसान एक ही पौधे से बैंगन और टमाटर के साथ आलू और टमाटर का उत्पादन कर सकेंगे। इसके लिए जिला कृषि विभाग आधुनिक ग्राफ्टिंग तकनीक से तैयार ब्रिजेटो और पोमेटो के पौधों को कटिहार में लाने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी को पत्र भेजकर इन पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। एक पौधे पर दो सब्जियों का उत्पादन

ग्राफ्टिंग से दो सब्जियों की पैदावार इस तकनीक की खासियत यह है कि ग्राफ्टिंग यानी कलम-संयोजन विधि से दो अलग-अलग सब्जियों के पौधों...