Katihar News: एक दिन में 50 आरोपित गिरफ्तार, 26 कांडों में कार्रवाई
कटिहार, नवम्बर 25 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कटिहार पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 50 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में 26 विभिन्न कांडों से जुड़े हैं, जबकि 24 आरोपित जमानतीय वारंट के मामले में पकड़े गए हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपितों की धरपकड़ की। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: एक दिन में 50 आरोपित गिरफ्तार, 26 कांडों में कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.