कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब सीमांचल के प्रवासी मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी पड़ने लगा है। प्रदूषण के कारण निर्माण समेत कई कामकाज बंद होने से दिल्ली में काम करने वाले सीमांचल के हजारों मजदूर छठ पर्व मनाने अपने घर लौट रहे हैं। मंगलवार को राधिकापुर स्पेशल ट्रेन से बड़ी संख्या में मजदूर कटिहार स्टेशन पहुंचे। इनमें कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिले के रहने वाले कामगार शामिल थे। घर लौट रहे जहांगीर, जावेद, मोहम्मद इस्लाम, इमरान और अब्दुल ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से काम बंद हो गया है। ऐसे में छठ पर्व के मौके पर वे लोग करीब 25 दिन अपने परिवार के साथ बिताएंगे। मजदूरों ने बताया कि राधिकापुर स्पेशल ट्रेन में किसी तरह टिकट मिला, जबकि कई यात्रियों को टिकट तक नहीं मिल...