Katihar News: एकलौते पुत्र का शव पहुंचते ही घर में चीख पुकार, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
कटिहार, सितम्बर 4 -- Katihar News: फलका, एक संवाददाता। बीते बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगड़ाहा चौक समीप एनएच-31 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में फलका थाना क्षेत्र के बरेटा दाहाटोला निवासी रुपेश कुमार उर्फ बेचन (22 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की सूचना ज्योहीं मृतक के गांव में मिली, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब रूपेश का शव दाहाटोला गांव पहुंचा, तो हर तरफ चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। मृतक रूपेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।उसके असमय चले जाने से परिवार के सामने अब भरण-पोषण और गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक के परिजनों का करुण क्रंदन देख शव यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं।मृतक की पत्नी सविता देवी और माँ काभा देवी शव से लिपटकर दह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.