कटिहार, सितम्बर 11 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (एआई) के जरिए भ्रामक सूचना और खबरों का जाल बुनना शुरू कर दिया है। नतीजा प्रशासन से लेकर सामाजिक स्तर पर घटना की सत्यतता को लेकर अधिकारियों के पसीने छूटने लगे है। ताजा मामला प्राणपुर के केहुनियां पंचायत अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय दीघापार की है। भवन निर्माण की राशि गबन किए जाने की शिकायत को लेकर तीन दिनों से प्राणपुर से लेकर कटिहार मुख्यालय तक हंगामा हुआ। युवाओं के द्वारा एक पत्र तेजी से जारी हुआ। जिसमें यू डाइस नंबर के आधार पर एआई के जरिए यह कागजात तैयार किया गया। जिसमें कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा होने और लगभग 44 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है। मगर धरातल पर कहीं भी स्कूल नहीं है। फिलहाल स्कूल किराए के मकान में चल रहा है। इसमें अभी 40 ...