Katihar News: एआई जेनरेट था हथियार के जखीरे के साथ वायरल वीडियो, बांड पर छोड़ा गया युवक
कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: आजमनगर, एक संवाददाता। पिछले दिनों हथियार के जखीरे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सनसनी फैल गई थी। उक्त मामले में सोशल मीडिया में नजर आ रहे युवक ने पुलिस दबाव पर आजमनगर थाना में मंगलवार को उपस्थित हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वीडियो तथा फोटो में दिख रहा हथियार एआई जेनरेट है। पुलिस द्वारा सख्ती बरतने पर युवक ने थाना में पुलिस पदाधिकारियों के सामने एआई से इस तरह के कई हथियार बनाए। व्यूज तथा सब्सक्राइबर बढ़ाए जाने के लिए इस तरह के वीडियो तथा फोटो वायरल करने की बात बताई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह गरीब तथा मजदूर आदमी है। मजदूरी करके जीवन पालन कर रहे हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस अधिनियम 34 के तहत बंध पत्र पर फिलहाल युवक को छोड़ दिया गया है। कभी भी बुलाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.