कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में शुक्रवार की शाम तक उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, लेकिन मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान से राहत की उम्मीद जगी है। अगले चार दिनों तक जिले में मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट तो नहीं आएगी, लेकिन उमस से कुछ राहत जरूर मिलेगी। वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम धान की खेती के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है। शुक्रवार शाम पांच बजे जिले का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अत्यधिक नमी के कारण फील्स लाइक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वातावरण में नमी 60 प्रतिशत रही और अगले कुछ घंटों तक गरज के साथ बारिश का खतरा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और ...