कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में इन दिनों मौसम के दोहरे मिजाज से जूझ रहा है। आसमान में बिखरे बादल उम्मीद तो जगा रहे हैं, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिक नमी के कारण यह करीब 41 डिग्री जैसा महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक उमस बरकरार रहेगी और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ किसानों की निगाहें भी बारिश पर टिकी हुई हैं। शनिवार सुबह से ही वातावरण में भारी नमी बनी हुई है। पूर्वी दिशा से 6 से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह आठ बजे लेकर एक बजे तक तापमान में वृद्धि और शाम ढलने के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी और रात 10 बजे तक यह 29 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन उ...