Katihar News: उमस ने बढ़ाई बेचैनी, मौसम की करवट से किसान भी परेशान
कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बारिश, बादल और तेज धूप के बीच कटिहार का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन हवा में मौजूद अधिक नमी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। सुबह करीब साढ़े सात बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 90 फीसदी आर्द्रता के कारण 30 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। पश्चिमी हवा करीब 4 से 9 नॉट की रफ्तार से चली। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर जहां लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, वहीं खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। दिन चढ़ने के साथ तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अगले कुछ घंटों में आसमान साफ रहने के बावजूद उमस परेशान कर सकती है। मौसम में लगातार बदलाव के कारण सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, एलर्जी और सांस संबंधी शिकायतों के मरीज बढ़ने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.