कटिहार, अगस्त 15 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। मानसून की सक्रियता के बावजूद कटिहार में उमस लोगों और किसानों की परेशानी बढ़ा रही है, लेकिन मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान खेती के लिहाज से राहत देने वाला है। जिले में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासकर 16 से 18 अगस्त के बीच अच्छी वर्षा के संकेत हैं, जिससे धान, मक्का, दलहन और सब्जी फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। हालांकि विशेषज्ञों ने जलभराव, रोग एवं कीट प्रबंधन को लेकर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान यह भी पढ़ें- सुपौल : चार दिन से गर्मी-उमस ने किया बेहाल, आज से बारिश की उम्मीदमौसम की स्थिति शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। नमी अधिक होने के कारण अनुभूत ता...