कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को मौसम ने किसानों को कभी उम्मीद तो कभी चिंता में डाले रखा। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहे, लेकिन बारिश के बदले तेज उमस ने लोगों को बेहाल किया। खेतों में धान की फसल संभाल रहे किसानों की नजर दिनभर बादलों पर टिकी रही। दोपहर बाद 3:39 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस इतनी अधिक रही कि गर्मी का अहसास 39 डिग्री जैसा हुआ। मौसम पूर्वानुमान में रविवार को देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में बारिश की संभावना 80 प्रतिशत और करीब 2.4 मिलीमीटर वर्षा का अनुमान जताया गया है। रविवार की सुबह से ही मौसम उमसभरा रहा। सुबह करीब 8:51 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन 81 प्रतिशत नमी के कारण 34 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही थी। दिन चढ़ने के साथ पारा भी बढ़ता गया...