Katihar News: उमस और गर्मी ने बढ़ायी परेशानी, पांच दिन तक लगा रहेगा धूप-छांव
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच शनिवार को लोग काफी परेशान दिखे। चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति काफी खराब थी। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान बताता है कि जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। जिले में एक बार फिर मानसून की मेहरबानी से सराबोर होने जा रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। उमस के कारण 33 डिग्री तापमान 44 डिग्री जैसा महसूस हुआ। हवा पूर्व दिशा से 6 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली । शनिवार को करीब 80 प्रतिशत संभावना के साथ 11 मिमी वर्षा हो सकती है। इसके बाद रविवार को 6.9 मिमी, सोमवार को 7 मिमी, मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.