कटिहार, अक्टूबर 1 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता बाढ़ की मार झेलने के बाद खरीफ फसल को समेटने में जुटे जिले के किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिक गई हैं। अक्टूबर की शुरुआत उमस भरी गर्मी के साथ हुई है। गुरुवार सुबह जिले का तापमान करीब 28 डिग्री रहा, जबकि महसूस होने वाला तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। खेतों में धान की बालियां पकने लगी हैं और कई किसान कटाई की तैयारी में हैं। ऐसे में मौसम का छोटा बदलाव भी किसानों की मेहनत और तैयार फसल पर असर डाल सकता है।

बारिश की संभावना तीन अक्टूबर को बारिश की संभावना बढ़ी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार एक अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश की संभावना करीब 30 फीसदी है। दो अक्टूबर को भी तापमान 32/24 डिग्...