कटिहार, जुलाई 6 -- Katihar News: मनिहारी निस स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावो के बावजूद उप स्वास्थ्य केन्द्र मुजवरटाल का हाल बदहाल है । सोमवार को 11.45 बजे भी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लटका था । कोई एएनएम भी मौजूद नहीं थीं। तेज धूप के कारण आधा दर्जन से अधिक मरीज उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर मे पेड़ की छांव में एएनएम के इंतजार में बैठे थे। मुजवरटाल के ग्रामीण चंदन उपाध्याय, रविन्द्र पांडेय, अमल कुमार सिंह ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम पुनीता कुमारी,शिल्पी कुमारी सहित तीन एएनएम पदस्थापित हैं । इन सभी एएनएम का आने और जाने का कोई समय निर्धारित नही है । ग्रामीण क्षेत्र के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस उपस्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। एएनएम की गैर मौजूदगी को लेकर प्रभारी ...