कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। कदवा विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी ने कदवा में उप निबंधन कार्यालय स्थापित करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया। विधायक ने कहा कि कदवा क्षेत्र की जनता को अपना मकान, जमीन सहित अन्य संपत्तियों के निबंधन के लिए अवर निबंधन कार्यालय बारसोई या जिला निबंधन कार्यालय कटिहार जाना पड़ता है। वहां कार्यभार अधिक होने के कारण निबंधन कराने जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। समय अधिक लगने के साथ ही दूरी भी तय करनी पड़ती है। उन्होंने कदवा, सोनैली व आस-पास के लोगों की सुविधा के लिए कदवा में उप निबंधन कार्यालय स्थापित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: हाईटेक कार्यालय में रजिस्ट्री कराएंगे नर्वल तहसील के लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...