Katihar News: उदासीनता और फंड की कमी से धरातल पर नहीं उतर सकी कौशिकी मलबरी योजना
कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित कोसी सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया सहित सात जिलों में शहतूत की खेती को बढ़ावा देने के लिए कौशिकी मलबरी परियोजना की शुरूवात की थी l इसके तहत जीविका के माध्यम से रेशम कीट पालन कराया जाना था l इसी परियोजना के तहत रेशम का धागा तैयार करने को प्राणपुर प्रखंड स्थित मलबरी फर्म का जीर्णोद्धार भी करना था l सरकारी उदासीनता व फंड नहीं होने से योजना फाइलों में बंद पड़ी है। मलबरी प्लांटेशन को लेकर जिले में 560 किसानों को भी चिह्नित किया जाना था। योजना की शुरूआत होने पर जीविका द्वारा फलका व प्राणपुर प्रखंड में जीविका दीदी व स्थानीय किसानों से शहतूत की खेती भी कराई गई। बाढ़ में शहतूत की खेती बर्बाद होने से किसान इसकी खेती फिर से नहीं कर रहे हैं। जीविका द्वारा हाल ही में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.