Katihar News: उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने को विधायक ने लिखा पत्र
कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने को लेकर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। विधायक ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित नया टोला गोविंदपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का अनुरोध किया है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद के समीप लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने और लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत ग्रामीण लगातार कर रहे हैं।इसे यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बिजली समस्याओं को लेकर अधिकारियों संग बैठक करेंगे विधायक मनीष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.