कटिहार, जुलाई 4 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में अब शिक्षकों की उपस्थिति केवल औपचारिकता नहीं रहेगी, बल्कि सीधे वेतन भुगतान से जुड़ जाएगी। शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को और सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विद्यालय में समय से नहीं पहुंचने या निर्धारित समय से पहले निकलने वाले शिक्षकों के वेतन पर सीधा असर पड़ेगा। नई व्यवस्था जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगी। यह भी पढ़ें- देर से आने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतननवीनतम निर्देश विभागीय निर्देश के अनुसार अब शिक्षकों के विद्यालय में प्रवेश और निकास का समय ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। यदि कोई शिक्षक लगातार या अलग-अलग दिनों में तीन बार ...