कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: बारसोई। आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को बारसोई बाजार स्थित अति प्राचीन श्री विष्णु मंदिर में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री हरि की आराधना की तथा महा रासलीला का आयोजन किया। भजन-कीर्तन और दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विष्णु मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत, सचिव अजय कुमार साहा, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, समिति सदस्य वीरेंद्र कुमार, संजीव दास, सागर कुमार साहा, आनंद कुमार गुप्ता एवं रोशन अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Saraikela News: उदालखाम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ स...