Katihar News: आशा कर्मियों की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए निर्देश
कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में सोमवार को आशा कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, बीसीएम, बीएचएम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। प्रखंड क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान आशा कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।बैठक में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, संस्थागत प्रसव, नवजात एवं बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। आशा कर्मियों को अपने पोषक क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की सूची अद्यतन रखने तथा समय पर स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.