कटिहार, जुलाई 3 -- Katihar News: सालमारी,एक संवाददाता बारसोई के पूर्व एसडीओ फिरोज अख्तर को कटिहार का आपदा प्रबंधन अपर समाहर्ता बनाए जाने पर बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। वर्ष 2015 से 2018 तक बारसोई में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर रहते हुए कई सराहनीय कार्य किया था। नव पदस्थापित आपदा प्रबंधन में अपर समाहर्ता पदाधिकारी फिरोज अख्तर का कटिहार से वर्षों से नाता रहा है। वर्ष 2009 से 2010 तक बारसोई में प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे। वर्ष 2022 में कटिहार में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बने। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबूल हक, गोलाम आमीर,विष्णु अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल,अक्षय सिंह,पिंटू यादव, डॉ संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि ने एडीएम आपदा प्रबंधन बनाए जाने पर हर्ष जताया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: अगल...