कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार। आगामी बाढ़ को देखते हुए 33 केवी नवगछिया ग्रिड के पास कुर्सेला लाइन में मेंटेनेंस एवं रिकंडक्टिंग कार्य कराया जाएगा। इसके कारण 2 से 5 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्युत शक्ति उपकेंद्र कुर्सेला और समेली से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें। यह भी पढ़ें- दिलदारनगर में रोजाना छह घंटे होगी बिजली की कटौती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...