Katihar News: आज और कल तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनधि। इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन में सुचारू विद्युत आपूर्ति को लेकर मेंटनेंस कार्य के कारण शनिवार व रविवार को दो दिन पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इंडस्ट्रियल पीएसएस से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से दुर्गास्थान, न्यू मार्केट रोड, अनाथालय रोड, अमलाटोला, गर्ल्स स्कूल रोड सहित इस पीएसएस के अंतर्गत आने वाले इलाकों में शट डाउन लिए जाने के कारण तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। स्थानीय उपभोक्ता प्रवीण पंकज, प्रणव कुमार, उस्मान गनी आदि ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा रह-रहकर मेंटनेंस कार्य के नाम पर शट डाउन लिए जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : मेंटेनेंस के नाम पर 7 घंटे बिजली आपूर्ति बंद, उपभोक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.