Katihar News: आजमनगर- सालमारी मुख्य सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत की मांग
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: आजमनगर एक संवाददाता आजमनगर- सालमारी मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कराए जाने तथा गड्ढे में तब्दील सड़क की मरम्मत तत्काल किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद, विधायक, एमएलसी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से कई बार मांग की। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। लोग जर्जर सड़क से अनुमंडल मुख्यालय सहित अन्य गंतव्य को जाते हैं। सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत को लेकर कई बार लोगों ने आंदोलन भी किया। सांसद व विधायक के स्तर से भी इसको लेकर कोई पहल नहीं की गई है। समाजसेवी अजहर निजामी ने जिला पदाधिकारी सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: डिंडाकोली महादेव मठ से गौरीपुर तक कच्ची सड़क बनी जान लेवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.