Katihar News: आजमनगर-सालमारी मुख्य सड़क बदहाल, आवागमन में परेशानी
कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: आजमनगर। आजमनगर- सालमारी मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क जर्जर व बदहाल होने के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की मरम्मत तथा चौड़ीकरण कराए जाने की मांग वर्षों से लोग कर रहे हैं। बावजूद इसके ना तो जनप्रतिनिधि और ना ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। बताया जाता है कि आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के लोग उक्त मार्ग होकर सालमारी, बारसोई अनुमंडल मुख्यालय तथा बलरामपुर होते हुए पश्चिम बंगाल के व्यवसायिक शहर रायगंज को जाते हैं। परंतु मार्ग पर सैकड़ो गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन लगातार हादसे हो रहे हैं। स्थानीय व्यवसायी रिकी भगत, सोनू भगत, मोनू भगत, सनातन पोद्दार आदि ने सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.