Katihar News: आजमनगर सालमारी मुख्य मार्ग पर गड्ढे में फंसी ट्रक, मार्ग पर घंटों रहा जाम
कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: आजमनगर। आजमनगर सालमारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार के दिन गड्ढे में फंसी एक ट्रक की वजह से 3 से 4 घंटा उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर आजमनगर और दमदमा गांव के बीच कई जगहों पर गड्ढे बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिंगल मार्ग का रास्ता रहने पर लोगों को साइड लेने में भी परेशानी होती है। इससे पहले आजमनगर के लोगों द्वारा उक्त मार्ग को चौड़ीकरण कराए जाने को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किए जाने के बावजूद अब तक किसी ने भी सूध नहीं ली है। ना तो प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और ना ही कोई जनप्रतिनिधि उक्त मार्ग की चौड़ीकरण कराए जाने हेतु अपेक्षित कदम उठाया है। स्थिति यह है कि उक्त मार्ग पर कई बार कई बड़ी घटना हो चुकी है। आजमनगर बाजार के व्याव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.