Katihar News: आजमनगर-गायघट्टा सड़क जर्जर, निर्माण की मांग
कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: आजमनगर। आजमनगर-गायघट्टा मुख्य सड़क की हालत काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सड़क के जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी अधिकांश जगह पर उखड़ चुकी है हल्की बारिश से गड्ढे जलमग्न हो जाता है। जिससे आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि अनुरक्षण अवधि पिछले महीने समाप्त हुई है। बावजूद इसके संवेदक द्वारा रिपेयरिंग किए बिना सड़क को यूं ही छोड़ देने से लोगों में नाराजगी है। उक्त सड़क की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर है तथा यह सड़क 2021 में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा कराया गया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन को दी गई थी। सूत्रों के अनुसार यह सड़क मेंटेनेंस की अवधि समाप्त कर चुकी है। मेंटेनेंस समापन अवधि में मेंटेनेंस कार्य के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई। परिणामस्वरूप, सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.