Katihar News: आजमनगर के आरके उच्च विद्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने ली कक्षा
कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: कटिहार। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अभिनव पहल के तहत बुधवार को आजमनगर प्रखंड स्थित आरके उच्च विद्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों के बीच विशेष शिक्षण सत्र आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान के साथ-साथ महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और समसामयिक विषयों की जानकारी दी गई। कक्षा संचालन के साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। विद्यालय की कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, शौचालय और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली गई। उद्देश्य यह रहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहे।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- Katihar News: 20 मॉडल स्कूलों में जाकर हर सप्ताह कक्षा लेंगे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.