कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: आजमनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पंचायत के सोलकंधा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दीपक सिंह के 14 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण कुमार सिंह रविवार को अपने घर के समीप डबलू चौक के पास स्थित खेत में शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बालक इसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी आजमनगर अंचलाधिकारी अजय कुमार सिंह को दी। अंचलाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की स...