कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: फलका। बुधवार को फलका प्रखंड क्षेत्र की भंगहा पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों, माताओं एवं समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचने वाले बच्चों का फूल देकर स्वागत किया गया। इसके बाद पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी, रंगोली और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। मौके पर सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रजिया सुल्ताना सहित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, बच्चे, माताएं एवं ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन ...