Katihar News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह
कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: फलका,एक संवाददाता। फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को नौवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी तथा महिला पर्यवेक्षिका राजिया सुल्ताना मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। खासकर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।भंगहा पंचायत के केंद्र संख्या 100, 101 एवं 167 समेत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.