कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि अनुमंडल अस्पताल बारसोई में इलाज के दौरान गुरुवार को एक मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अस्पताल उपाधीक्षक निजी क्लिनिक में मरीज देखने में व्यस्त थे। हंगामा की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया।मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उपाधीक्षक अस्पताल में मौजूद रहते तो मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल सकता था। सिहिगांव निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद सलीम की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें बारसोई के रघुनाथपुर स्थित जनता मेडिकल हॉल लेकर पहुंचे। यहां बैठे अस्पताल उपाधीक्षक ने मरीज की जांच की। मरीज की हालत गंभीर होने ...