Katihar News: अवैध देसी कट्टा लेकर गांव में घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार,एक संवाददाता। मनसाही थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पकड़िया गांव निवासी झाब्बू कुमार यादव (पिता गरीबलाल यादव) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मंगलवार को मनसाही थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पकड़िया गांव स्थित कालिस्थान सहजा में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से नाम-पता पूछने पर उसने अपनी पहचान झाब्बू कुमार यादव, पिता गरीबलाल यादव, निवासी पकड़िया, थाना मनसाही, जिला कटिहार के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.