Katihar News: अल्पसंख्यक रोजगार ऋण नहीं चुकाया तो होगी कानूनी कार्रवाई, 14 से लगेगा वसूली कैंप
कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना के लाभुकों के लिए जिला प्रशासन ने सख्त संदेश जारी किया है। जिन लाभुकों पर ऋण की बकाया राशि है, उन्हें 14 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित विशेष ऋण वसूली कैंप में हर हाल में अपनी बकाया किस्त जमा करनी होगी। समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ ब्याज, दंड ब्याज के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। बिहार स्टेट माइनोरिटीज फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के निर्देश पर यह विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऋणियों को समय पर ऋण चुकाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है। समाहरणालय में लगेगा छह दिवसीय कैंप
विशेष ऋण वसूली कैंप विभागीय निर्देश के अनुसार 14 सितं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.