कटिहार, अक्टूबर 13 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। सालमारी रेलवे स्टेशन के आसपास रेल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन परिसर में विकास कार्य चल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर परिसर को व्यवस्थित करने की पहल की जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाए जाने से स्थानीय दुकानदारों के बीच हलचल देखी गई। स्टेशन परिसर को व्यवस्थित करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रेल प्रशासन की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन पर दुकानें लगाने और अन्य तरह से जगह घेरने के कारण रेल प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास लंबे समय से दुकानें संचाल...