कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी तथा नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य प्रबंधक अमन कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह की 9, 15 और 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाते है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: महिलाओं को दवा के साथ सुरक्षित प्रसव की द...