कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। अमदाबाद थाना परिसर में सोमवार को विभिन्न कांडों में जब्त देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। अंचलाधिकारी हिंदुजा भारती की मौजूदगी में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने जब्त शराब को नष्ट करवाया।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर दो कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें 42 लीटर देशी शराब और 33.160 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। इस प्रकार कुल 75.160 लीटर शराब नष्ट की गई।मौके पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई रंजीत कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...