कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। भूमिहीन और सरकारी जमीन पर लंबे समय से आवास बनाकर रह रहे परिवारों के लिए राहत की खबर है। अभियान बसेरा के तहत ऐसे परिवारों को आवासीय भूमि का पर्चा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: अभियान बसेरा 2.0 के तहत जमीन उपलब्ध कराने की मांगआवेदन प्रक्रिया की जानकारी बुधवार को जगरनाथपुर पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों को योजना और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि जिन परिवारों के पास अपनी कोई आवासीय जमीन नहीं है अथवा जो सरकारी भूमि पर लंबे समय से घर बनाकर रह रहे हैं, वे अभियान बसेरा के तहत अपने नाम आवासीय भूमि का पर्चा प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कुरसेला : अभियान बसेरा शिविर में 7 भूमिहीन पर...