कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालय अब केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी बनेंगे। जिले के 1500 से अधिक ऐसे विद्यालयों में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, जहां पर्याप्त खाली भूमि उपलब्ध है। अभियान के तहत स्कूल परिसरों में फलदार, छायादार और स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) और प्रधानाध्यापकों को इसकी तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। उद्देश्य यह है कि स्कूल परिसर हराभरा बने, विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिले और आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की सोच मजबूत हो। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को पहले उपलब्ध भूमि का आकलन करना होगा। इसके बाद वन विभाग एवं संबंधित एजेंसियों से समन्व...