Katihar News: अनुदानित खाद के साथ दूसरे उर्वरक खरीदने की मजबूरी खत्म, टैगिंग पर रोक
कटिहार, अक्टूबर 11 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले में खेती-किसानी के बीच उर्वरकों की उपलब्धता और उनकी बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाया है। अब अनुदानित यूरिया, डीएपी और कॉम्प्लेक्स उर्वरकों के साथ किसानों को दूसरे उर्वरक, कीटनाशी या खरपतवारनाशी खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने इस तरह की टैगिंग और बंडल बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही, उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र (फॉर्म ए-2) में निर्धारित अनुमति के दायरे से बाहर गैर-अनुदानित उर्वरकों की आपूर्ति और बिक्री पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ उर्वरक कंपनियों के जिला प्रबंधकों को भी अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग का मानना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.