Katihar News: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए निगम कर्मी, शहीद चौक पर किया प्रदर्शन
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मंगलवार से चले गए। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई। मुख्य बाजार तथा सड़कों पर कूड़े-कचरे का अंबार लग गया। हड़ताली कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह निगम कार्यालय के समक्ष धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद कर्मियों ने शहीद चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया। शहीद चौक से बाटा चौक, न्यू मार्केट सहित मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अंबिका पासवान, बबलू बांसफोर, कैलाश चौधरी आदि ने कहा कि नियमतिकरण व सेवा सुरक्षा, ठेका व आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति, एसीपी एवं एमसीपी योजना का पूर्ण क्रियान्वयन तथा बकाया भुगतान की मांग को लेकर निगम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.