Katihar News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी ऑटो को मारी टक्कर, कार चालक गंभीर
कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: मनिहारी नि स। नारायणपुर पूर्णिया फोरलेन सड़क पर बौलिया गुमटी नारायणपुर के समीप मंगलवार की शाम कटिहार से मनिहारी की ओर आ रही एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी ओटो में जोड़दार ठोकर मार दिया। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण दौरे-दौरे घटना स्थल पहुंचे और कार में घायल चालक को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक करण यादव को प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। घायल चालक की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी करण कुमार यादव, पिता संजय यादव के रूप में हुई है।
दुर्घटना की सूचना घटना स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.