Katihar News: अतिक्रमण मुक्त हो गुरुद्वारा साहिब की मुख्य सड़क, मंत्री से कार्रवाई की मांग
कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: सेमापुर,संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब जाने वाली मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लक्ष्मीपुर ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को आवेदन सौंपा है। कमेटी के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने मंत्री को दिए आवेदन में बताया कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब एक प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। गुरुद्वारा साहिब को सिख सर्किट से भी जोड़ा गया है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। गुरुद्वारा साहिब तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बाबा वरुणेश्वर धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.