Katihar News: अज्ञात ट्रेक्टर के चपेट मे आने से 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
कटिहार, सितम्बर 15 -- Katihar News: मनिहारी नि स। पानी लदी एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रेक्टर ने 60 वर्षीय वृद्ध को कुचल डाला है। घटना सोमवार की दोपहर केवाला पंचायत के दोगच्छी गांव के पास पीएमजीएसवाई सड़क पर की है। मृतक की पहचान श्रीप्रसाद साह के रूप मे की गई है। मृतक के पुत्र मनोज साह ने बताया कि इनके पिता घर से निकल कर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने जोड़दार ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही श्रीप्रसाद साह सड़क पर गिर गए। परिजनों ने आनन फानन में उसे ऊठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सको ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है । घटना की सूचना ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा दल बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर परिजनो से घटना की जानकारी लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है । उन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.